दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 पटियाला के हलका शुतराणा में एक टैक्सी ड्राइवर ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने एक पूर्व विधायक और कुछ प्रभावशाली लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।मृतक की पहचान हमझेरी गांव निवासी बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके अंतिम वीडियो और बेटे के बयानों के आधार पर चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।वीडियो में बलजिंदर सिंह ने बताया कि 28 मार्च को टैक्सी स्टैंड पर हुए एक छोटे विवाद के दौरान वह बीच-बचाव करने गया था। इस दौरान ‘मेजर सिंह मेहरा’ ने उसे गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी।बलजिंदर के अनुसार, जब उसने घर फोन कर बच्चों को बुलाया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और उसकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। उसने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व विधायक निर्मल सिंह के दबाव में उसके खिलाफ उल्टा हत्या के प्रयास (धारा 307) का मामला दर्ज कराने की कोशिश की जा रही थी।वीडियो में उसने जातिगत टिप्पणी किए जाने का भी आरोप लगाया और कहा कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने सल्फास खाकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :