दैनिक खबर नंबर 5 मार्च 2026 चेस्टर हिल प्रकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) केके पंत ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा पहले जारी आदेशों को खारिज करते हुए बेनामी संपत्ति की जांच के निर्देश दिए हैं दरअसल, 6 दिसंबर 2025 को मुख्य सचिव ने उपायुक्त सोलन को पत्र लिखकर एसडीएम सोलन की रिपोर्ट को आपत्तिजनक बताया था। इस रिपोर्ट में हंसराज ठाकुर और ठाकुर निवास बाईपास रोड सोलन के अन्य निवासियों की प्रस्तुति का जिक्र था। साथ ही धारा 118 और रेरा एक्ट के उल्लंघन की बात कहते हुए संबंधित कृषकों के खिलाफ बेनामी संपत्ति की कार्रवाई की सिफारिश की गई थी।
मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा था कि हंसराज ठाकुर, लतिका, संजना और निशा हिमाचल प्रदेश के कृषक हैं और उनकी कसौली के राजपुर व परवाणू में जमीन है। उन्होंने एसडीएम की रिपोर्ट को प्रथम दृष्टया गलत बताते हुए कृषकों के हितों के खिलाफ कार्रवाई न करने की बात कही थी।अब अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत ने इस मामले का पुनरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव के उस पत्र को वापस लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उपायुक्त सोलन को आदेश दिया गया है कि हिमाचल प्रदेश मुजारियत एवं भू सुधार अधिनियम की धारा 118 के उल्लंघन का मामला बनाकर संबंधित पक्षों की सुनवाई की जाए और उचित निर्णय लिया जाए।गौरतलब है कि चेस्टर हिल मामले में पहले से ही मुख्य सचिव संजय गुप्ता के खिलाफ छोटा शिमला थाने में केस भी दर्ज है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल में वित्तीय संकट के चलते जनप्रतिनिधियों की सैलरी आंशिक रूप से स्थगित, CM का 50% वेतन छह माह के लिए रोका

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 शिमला राज्य की वित्तीय स्थिति को ध्यान…
Share to :

हिमाचल में परिवहन सेवाएं पूरी तरह ऑनलाइन लाइसेंस, परमिट, फिटनेस अब घर बैठे, मार्च तक लागू होगी नई व्यवस्था

हिमाचल प्रदेश 21 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :

हिमाचल में ताजा बर्फबारी से झूमे टूरिस्ट अटल टनल पर जश्न, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में…
Share to :