दैनिक खबर नंबर 6 मार्च 2026 मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट कॉम्प्लेक्स को तुरंत खाली करा लिया गया और दोपहर 3 बजे तक आम लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। वहीं,चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को भी ईमेल के जरिए बम धमकियां मिलीं, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए।जानकारी के अनुसार, जालंधर के एमजीएन स्कूल को धमकी मिलने के बावजूद स्कूल को बंद नहीं किया गया और बच्चे व स्टाफ अंदर मौजूद रहे। हालांकि, पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।धमकी भरे ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, DGP गौरव यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके अलावा मोहाली कोर्ट, फिरोजपुर कोर्ट कॉम्प्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उड़ाने की धमकी दी गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है।ईमेल में जालंधर के स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी के साथ उग्र और भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। इसमें दावा किया गया है कि स्कूलों और मेयर ऑफिस में तय समय पर धमाके किए जाएंगे। फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सभी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026
फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है
- Editorial Team
- June 16, 2026
कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग
- Editorial Team
- June 1, 2026