दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 पंजाब के लोगों के लिए सफर अब और आसान होने जा रहा है। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब रोडवेज के बेड़े में 250 नई बसों को शामिल करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। यह कार्यक्रम पटियाला में आयोजित होगा, जहां सीएम करीब 2 से 3 घंटे तक मौजूद रहेंगे। इस दौरान वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल चीमा भी उनके साथ रहेंगे।सीएम मान इस मौके पर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और साथ ही 142 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। कार्यक्रम के अंत में दाना मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया जाएगा।सरकार की योजना के तहत बस सेवा को मजबूत करने के लिए लगभग 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें 100 मिडी और 309 साधारण बसें शामिल हैं। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम के तहत 254 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। नई व्यवस्था के बाद पनबस के बेड़े में कुल 606 बसें होंगी, जिनमें 387 नई बसें सीधे जोड़ी जाएंगी। साथ ही 19 वोल्वो, 100 एचवीएसी और 100 साधारण बसें भी इस योजना का हिस्सा हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मानव अधिकार आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष आरती राजपूत को विदेशी नंबर से धमकी, शिकायत के बाद पुलिस जांच शुरू

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जालंधर में मानव अधिकार…
Share to :

AAP नेता लक्की ओबराय हत्याकांड मां से बदसलूकी बना हत्या की वजह, होशियारपुर का शूटर निकला बिल्ला केस का आरोपी

पंजाब 10 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के अमृतसर आम…
Share to :

GMADA का सख्त एक्शन मोहाली में 42 फार्महाउस मालिकों पर FIR की तैयारी

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली में अवैध निर्माण के…
Share to :

विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी, बोले विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा

पंजाब 7 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना…
Share to :