दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 कनाडा सरकार की नई इमिग्रेशन राहत योजना से हजारों पंजाबी युवाओं और परिवारों को बड़ी राहत मिली है। जिन लोगों के वर्क परमिट, स्टडी वीजा या विजिटर वीजा एक्सपायर हो चुके थे, उन्हें अब अपना स्टेटस दोबारा बहाल करवाने का मौका दिया गया है। इससे वे कानूनी तौर पर कनाडा में रहकर पढ़ाई और काम जारी रख सकेंगे।यह योजना कनाडा की इमिग्रेशन मंत्री लीना डिएब द्वारा घोषित की गई है। इसके तहत प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित इंटरनेशनल स्टूडेंट्स, टेंपरेरी वर्कर्स और विजिटर्स को विशेष राहत दी जा रही है।सबसे अहम बात यह है कि जिन लोगों के वीजा एक्सपायर हुए 90 दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, उन्हें भी अब स्टेटस रिस्टोर करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े विदेशी कर्मियों को वीजा और बायोमेट्रिक फीस में छूट दी गई है, ताकि वे जल्द प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में सहयोग कर सकें।इस फैसले के बाद कनाडा में बसे पंजाबी समुदाय में खुशी की लहर है। पंजाब में रह रहे माता-पिता भी इसे अपने बच्चों के भविष्य के लिए राहत भरा कदम मान रहे हैं। जो युवा अब तक अपने स्टेटस को लेकर अनिश्चितता में थे, उनमें अब कानूनी सुरक्षा और स्थिरता की उम्मीद जगी है।इमिग्रेशन एक्सपर्ट डॉ. पूजा सिंह ने इस फैसले को पंजाबी युवाओं के लिए “सेकेंड चांस” बताया है। उनके अनुसार, कई विद्यार्थी और वर्कर्स तकनीकी कारणों से अपना स्टेटस खो बैठे थे, लेकिन अब वे बिना रुकावट पढ़ाई और करियर जारी रख सकते हैं और स्थायी निवास (PR) की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

2027 चुनाव से पहले पंजाब में सियासी सरगर्मी तेज, चंडीगढ़ में BJP का बड़ा जॉइनिंग कार्यक्रम

पंजाबी 21 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव…
Share to :

मोहाली में सीवरेज लाइन बदले जाने पर 78.90 लाख रुपये खर्च, विधायक कुलवंत सिंह ने किया काम शुरू

दैनिक खबरनामा मोहाली, 1 अप्रैल 2026विधायक कुलवंत सिंह ने आज जानकारी देते…
Share to :

होशियारपुर में इंसाफ न मिलने से युवक ने की आत्महत्या, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

पंजाब 19 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के होशियारपुर के मुकेरियां इलाके में…
Share to :

सिविल सर्जन ने अभिभावकों से बेटियों का एचपीवी टीकाकरण करवाने की अपील

पंजाब 10 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले की विभिन्न…
Share to :