दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 मोहाली में बेमौसमी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में खड़ी फसल के साथ-साथ मंडियों में रखी गेहूं भी भीग गई है, जिससे नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति यह है कि मंडियों में फसल को ढकने के लिए किसानों के पास तिरपाल तक उपलब्ध नहीं है, जिसके चलते वे खुद ही अस्थायी इंतजाम करने को मजबूर हैं।दरअसल, गेहूं की सरकारी खरीद चार दिन की देरी से शुरू हुई थी। इस वजह से किसान पहले ही अपनी फसल लेकर मंडियों में इंतजार कर रहे थे। इसी बीच लगातार हुई बारिश ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया। मंडियों में पर्याप्त सुविधाओं और इंतजामों की कमी साफ दिखाई दे रही है।किसानों का कहना है कि वे अपनी मेहनत की फसल को बचाने के लिए खुद ही जुगाड़ कर रहे हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण नुकसान की आशंका बनी हुई है। उन्होंने सरकार से तुरंत तिरपाल और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि फसल को सुरक्षित रखा जा सके।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उचित प्रबंध नहीं किए गए, तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :