दैनिक खबरनामा 9 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड द्वारा चल रही डिमोलिशन ड्राइव फिलहाल रोक दी गई है। मकानों को गिराने की कार्रवाई के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रधान विजयपाल इस दौरान मीडिया को संबोधित करेंगे और इस मुद्दे पर पार्टी की अगली रणनीति का खुलासा करेंगे।
हाउसिंग बोर्ड की ओर से हाल ही में उन मकानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी, जिनमें कथित तौर पर स्ट्रक्चरल बदलाव किए गए थे। 4 अप्रैल को नोटिस जारी करने की घोषणा की गई और 5 अप्रैल से लोगों को नोटिस मिलने शुरू हो गए। उसी दिन सेक्टर-41 में स्थानीय लोगों की बैठक बुलाई गई, जिसमें इस मुद्दे को प्रशासन के सामने उठाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।इसके बाद 6, 7 और 8 अप्रैल को सेक्टर-45 में लगातार मकानों को गिराने की कार्रवाई चलती रही, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया। 8 अप्रैल को पार्षद गुरप्रीत गपी ने यह मुद्दा नगर निगम की बैठक में उठाया। इसके बाद मेयर और अन्य पार्षद मौके पर पहुंचे और कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। बढ़ते विरोध को देखते हुए फिलहाल डिमोलिशन ड्राइव को रोक दिया गया है।
यह पूरा मामला CWP No. 2309 of 2014 से जुड़ा हुआ है। 21 अप्रैल 2022 को हाई कोर्ट ने अपने फैसले में निर्देश दिए थे कि जिन मकानों में पिलर या लोड-बियरिंग दीवारों को हटाकर ढांचे को कमजोर किया गया है, उन्हें बहाल किया जाए और सभी इमारतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, यदि मरम्मत का काम बोर्ड कराता है तो उसका खर्च संबंधित अलॉटियों से ही वसूला जाएगा। फिलहाल सभी की नजरें AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीयू में फीकी पड़ी होली की रौनक, डीजे पर रोक से छात्रों में नाराजगी

चंडीगढ़ 3 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के Panjab University, चंडीगढ़…
Share to :

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर गन कल्चर व नशा प्रमोट करने के आरोप, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ 22 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक…
Share to :

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की बड़ी जीत, सौरव जोशी बने नए मेयर

चंडीगढ़ 29 जनवरी 2026(जगदीश कुमार)चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने…
Share to :

14 मार्च को मोगा में भाजपा की बदलाव रैली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी…
Share to :