दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 जीरकपुर भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मंडल बलटाना(जीरकपुर-3) द्वारा सदस्यता ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र सेवा, संगठन को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में योगदान देने का संकल्प लिया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ और हल्का इंचार्ज डेरा बस्सी संजीव खन्ना विशेष रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि भाजपा का इतिहास राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से प्रेरित रहा है और यही विचारधारा देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम में सीनियर लीडर गुरदरसन सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सुरेश खटकर, मंडल अध्यक्ष डेरा बस्सी सुखदेव राणा, जनरल सेक्रेटरी विशाल सिद्धू, मंडल उपाध्यक्ष शिशुपाल गाबा, शिवपाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन राणा, व्यापार सैल अध्यक्ष प्रवीण मित्तल, किसान मोर्चा अध्यक्ष विक्की गरेवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ गुप्ता सहित उनकी टीम भी मौजूद रही।इस आयोजन के माध्यम से पार्टी ने संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने का संदेश दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :