दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 जालंधर के पॉश इलाके जीटीबी नगर स्थित सर्वोदय गैस एजेंसी के दफ्तर को देर रात चोर ने निशाना बनाया। आरोपी दफ्तर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।एजेंसी के मैनेजर विक्की ने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे जब वह दफ्तर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें सामने आया कि रात करीब 3 से 3:15 बजे के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।फुटेज के अनुसार, चोर स्कूटी पर आया था और उसे कुछ दूरी पर खड़ा कर पिछले गेट की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। आरोपी ने दफ्तर के कमरों की तलाशी ली और तिजोरी से नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गया।हैरानी की बात यह रही कि पास के गुरुद्वारा साहिब में तड़के श्रद्धालुओं की आवाजाही के बावजूद चोर बेखौफ वारदात को अंजाम देकर निकल गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में गेहूं खरीद तैयारियां तेज डीसी कोमल मित्तल ने मंडियों व स्टोरेज व्यवस्था की समीक्षा की

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले…
Share to :

जीरकपुर के एयरोसिटी में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट, एसबीआई के चीफ मैनेजर पर फायरिंग कर सोने के गहने लूटे

पंजाब 18 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब जीरकपुर थाना क्षेत्र के एयरोसिटी इलाके…
Share to :

BMW कार में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 10.20 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब 9 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार)पंजाब जिला एस.ए.एस. नगर पुलिस ने नशे…
Share to :

बाढ़ प्रभावित पंजाब के किसानों को राहत पुराने कर्ज की वसूली स्थगित, नया फसल ऋण मिलेगा

पंजाब 15 जनवरी( दैनिक खबरनामा) पंजाब के 1,695 बाढ़ प्रभावित गांवों के…
Share to :