दैनिक ख़बरनामा 11 अप्रैल 2026 मोहाली (एसएएस नगर) पुलिस ने “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस (IPS) के दिशा-निर्देशों और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में यह कार्रवाई थाना बलोंगी की टीम ने की।पुलिस के अनुसार 30 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी रघवीर चौहान उर्फ बिहारी, निवासी शिव कॉलोनी बड़माजरा, के पास से 6.31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी गुरशरणजीत सिंह उर्फ रॉकी प्रधान, निवासी सेक्टर 42C चंडीगढ़, के पास से 7.46 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।मोहाली पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब के लिए खतरे की घंटी नेशनल हाईवे पर हर 8 घंटे में हो रहा एक हादसा, 75% मामलों में जा रही लोगों की जान

पंजाब 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा ) पंजाब के लिए एक बेहद…
Share to :

मुल्लांपुर स्टेडियम में IPL का रोमांच पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस, फैंस की भारी भीड़

दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली के मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित महाराजा…
Share to :

सेना से बर्खास्त कैप्टन गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर 4 साल से फरार, जूस फैक्ट्री से पकड़ा गया

दैनिक वर्णम 29 मार्च 2026 पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर में…
Share to :

अवैध शराब पर शिकंजा आबकारी विभाग की और से मोहाली और खरड़ के ढाबों पर बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर जांच

मोहाली 6 जनवरी(जगदीश कुमार) खरड़ अवैध शराब की बिक्री और परोसने पर…
Share to :