दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 पठानकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित यात्रा को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शहर के रामलीला ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए पंडाल पूरी तरह तैयार कर लिया गया है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं। बावजूद इसके, मुख्यमंत्री के आने को लेकर संशय बना हुआ है।जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम पहले से तय हैं, जिनमें तलवंडी साबो सहित दो अन्य स्थान शामिल हैं। इसी कारण अरविंद केजरीवाल के भी पठानकोट नहीं पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मनीष सिसौदिया के कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की जा रही है।
पार्टी के स्थानीय नेता जहां मुख्यमंत्री के आने का दावा कर रहे हैं, वहीं प्रशासनिक अधिकारी इस पर कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।रामलीला ग्राउंड बना नो-ड्रोन जोनसीएम विजिट को देखते हुए रामलीला ग्राउंड और उसके आसपास के इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है। एडीसी द्वारा पूरे क्षेत्र को ‘नो ड्रोन जोन’ घोषित किया गया है। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।कम की गई अधिकारियों की ड्यूटी सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर तक मुख्यमंत्री की विजिट के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन बाद में इसे घटा दिया गया। अब केवल वही अधिकारी तैनात हैं जिनकी ड्यूटी मनीष सिसौदिया के साथ लगाई गई है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि मुख्यमंत्री और केजरीवाल के आने की संभावना कम है, हालांकि प्रशासन इस पर आधिकारिक पुष्टि से बच रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PSEB डेटशीट जारी: 8वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने शैक्षणिक सत्र…
Share to :

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :