दैनिक खबरनामा 13 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के 22 गांवों के किसान अब अपनी मांगों को लेकर पक्का धरना लगाने की तैयारी में हैं। यह धरना गांव धनास के कम्युनिटी सेंटर के पास लगाया जाएगा। ‘पिंडू विकास मंच’ के नेतृत्व में किसान हरियाणा और पंजाब के किसानों से भी संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं।किसानों की प्रमुख मांगों में सबसे अहम लाल डोरा पॉलिसी को खत्म करना है। उनका कहना है कि नगर निगम के दायरे में आने के बावजूद लाल डोरा लागू होने से कई मकानों को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। इसके अलावा किसान पंजाब की तर्ज पर लैंड पूलिंग पॉलिसी लागू करने की मांग कर रहे हैं, ताकि जमीन अधिग्रहण के बदले उन्हें शहर के भीतर प्लॉट या दुकान मिल सके।
कलेक्टर रेट को लेकर भी किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मौजूदा रेट महंगाई के मुकाबले बहुत कम हैं, इसलिए इन्हें दोबारा संशोधित किया जाना चाहिए।यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब एयरपोर्ट के लिए वैकल्पिक सड़क बनाने हेतु जमीन अधिग्रहण की योजना बनाई गई। किसानों ने बिना लैंड पूलिंग पॉलिसी के जमीन देने से इनकार कर दिया, जिससे मामला लंबे समय तक अटका रहा।किसानों का आरोप है कि मौजूदा नीति के कारण चंडीगढ़ के मूल निवासी अपनी जमीन खोकर शहर से बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं, जो उनके साथ अन्याय है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :