दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 मोहाली जीरकपुर के एक होटल में बीती देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 7 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल के 5 स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि जीरकपुर स्थित एके ग्रैंड होटल में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद जीरकपुर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मौके पर एसपी गजलप्रीत कौर खुद मौजूद रहीं और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।रेड के दौरान पुलिस ने होटल से 7 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनमें से अधिकांश लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन्हें यहां कौन लाया और इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ इनमोरल ट्रैफिकिंग (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 और 112 जोड़ने पर भी विचार किया जा रहा है।जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस होटल पर पहले भी दो मामले दर्ज हो चुके हैं, जिससे इसकी गतिविधियां पहले से ही संदेह के घेरे में थीं। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह के लिंक खंगालने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :