दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ शहर में फायर सेफ्टी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रॉपर्टी टैक्स बकाया होने के बावजूद भी फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट (FSC) जारी करने या उसके नवीनीकरण पर रोक नहीं लगेगी। इस संबंध में निगम ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
संयुक्त आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 13 सितंबर 2019 की SOP में संशोधन करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स वेरिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। पहले FSC जारी करने के लिए टैक्स क्लियर होना जरूरी था, लेकिन अब यह शर्त हटा दी गई है। हालांकि, संबंधित भवन का फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।इस फैसले से शहर में लंबे समय से लंबित पड़े 1100 से अधिक मामलों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्टेशन फायर ऑफिसर्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल टैक्स बकाया के आधार पर FSC जारी करने या नवीनीकरण को न रोकें।नगर निगम के अनुसार अब तक 87.91 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला जा चुका है। साथ ही, बकाया करदाताओं को 31 मई तक बिना अतिरिक्त शुल्क भुगतान करने का मौका दिया गया है।
करदाताओं को राहत देते हुए निगम ने छूट का भी ऐलान किया है। रिहायशी संपत्तियों पर 20% और व्यावसायिक, औद्योगिक व अन्य संपत्तियों पर 10% की छूट दी जा रही है। तय समय के बाद बकाया पर ब्याज लागू होगा।इस निर्णय से फायर सेफ्टी से जुड़े मामलों में तेजी आने की उम्मीद है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

न्यू ईयर पर चंडीगढ़ में नशे में ड्राइविंग के मामले घटे, पंचकूला में बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 3 जनवरी( जगदीश कुमार) नववर्ष के जश्न के दौरान इस बार…
Share to :

चंडीगढ़ मैराथन का गोल्डन आगाज, 3500 धावकों ने भरी रफ्तार

चंडीगढ़ 1 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में रविवार को इंटरनेशनल…
Share to :

चंडीगढ़ में Sikhlens Film Festival का भव्य आयोजन, 25 फिल्मों का प्रदर्शन और 41 कलाकार सम्मानित

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ के प्रतिष्ठित Tagore Theatre में…
Share to :

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के विभागों में भ्रष्टाचार का आरोप, इंजीनियर मदन गोयल ने उठाए सवाल”

चंडीगढ़ 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में वीनस इलेक्ट्रिकल के संचालक…
Share to :
Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब में भाईचारे की मिसाल छोटे साहिबजादों की शहादत पर मुस्लिम समाज ने जोड़े हाथ, डेराबस्सी में लगाया गया लंगर

डेराबस्सी 28 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब की धरती ने एक बार फिर गंगा-जमुनी…
Share to :

पंजाब विजिलेंस के SSP लखबीर सिंह सस्पेंड, 55 करोड़ के डेवलपमेंट मामले से जुड़ा बताया जा रहा है एक्शन

अमृतसर 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब सरकार ने अमृतसर में तैनात विजिलेंस ब्यूरो…
Share to :

पंजाब में बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला

पंजाब 27 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को बड़ी…
Share to :

अब इलाज नहीं बनेगा बोझ पंजाब में 3 करोड़ लोगों को 10 लाख तक फ्री ट्रीटमेंट

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)नए साल से पहले पंजाब सरकार ने प्रदेशवासियों…
Share to :