दैनिक खबरनामा 14 अप्रैल 2026 फाजिल्का जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस पर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव घल्लू के एक युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे और उसके साथी को ढाबे से हिरासत में लेकर थाने में बेरहमी से पीटा और छोड़ने के बदले ₹70 हजार वसूले।पीड़ित के अनुसार, पुलिस ने उनकी हरियाणा नंबर की गाड़ी को रोककर उन पर चिट्टा और हथियार सप्लाई करने के झूठे आरोप लगाए। विरोध करने पर दोनों को जबरन थाने ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट की गई। युवक ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जूतों से सिर पर मारा और बाल खींचे, जिसके कारण उसे बाद में बाल कटवाने पड़े।युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें छोड़ने के लिए पैसों की मांग की। मजबूरी में उसके परिवार ने गहने गिरवी रखकर और कर्ज लेकर पैसे जुटाए। कुछ राशि गूगल पे के जरिए और बाकी नकद दी गई, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया।मामले में एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि अन्य दो होमगार्ड जवानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा गया

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :