दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 15 अप्रैल 2026
जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के खुलने और बंद होने के समय में 16 अप्रैल (गुरुवार) से बदलाव किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने बताया कि अब जिले के सभी सरकारी अस्पताल सुबह 8 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। इसमें जिला अस्पताल मोहाली, सब-डिविजनल अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी, सभी प्राइमरी हेल्थ सेंटर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, आयुष्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (सब-सेंटर), आम आदमी क्लीनिक और ईएसआई अस्पताल शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन काउंटर निर्धारित समय से आधा घंटा पहले खुलेंगे, ताकि मरीजों को पर्ची बनवाने में भीड़ और लंबी कतारों का सामना न करना पड़े और वे समय पर जांच व इलाज करवा सकें।डॉ. जैन ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे जारी रहेंगी। वहीं,सिविल सर्जन कार्यालय और अस्पतालों के अंदरूनी दफ्तरों का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक पहले जैसा ही रहेगा।गौरतलब है कि गर्मियों (16 अप्रैल से 15 अक्टूबर) में अस्पतालों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है, जबकि सर्दियों (16 अक्टूबर से 15 अप्रैल) में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

लालड़ू में पेड़ से बांधकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छापे के दौरान दो के पैर टूटे

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के गांव सरसीनी के…
Share to :

पठानकोट दौरे पर राज्यपाल की बड़ी सौगात सीमावर्ती गांवों को 1.30 करोड़ की ग्रांट, नशामुक्त पंजाब का दिया संदेश

दैनिक खबरनामा 17 अप्रैल 2026 पठानकोट | पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद…
Share to :

AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, MP के शिवपुरी से पटियाला पुलिस ने दबोचा

दैनिक खबरनामा 25 मार्च 2026 पटियाला आम आदमी पार्टी (AAP) के सनौर…
Share to :

पंजाब विधानसभा में LPG गैस संकट और खैहरा मुद्दे पर हंगामा, चीमा-खैहरा के बीच तीखी नोकझोंक

पंजाब 11 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब विधानसभा के बजट सत्र…
Share to :
You May Also Like

चंडीगढ़ में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा 1 साल में 8,495 शिकायतें, FIR सिर्फ 150; सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर

चंडीगढ़ | रिपोर्ट: जगदीश कुमार चंडीगढ़ में साइबर ठगी के मामले लगातार…
Share to :

जयपुर में सुन्नी इज्तेमा का भव्य आयोजन,1500वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी व 814वां उर्से ख्वाजा गरीब नवाज मनाया गया

जयपुर | 25 दिसम्बर (जगदीश कुमार) जयपुर के घाटगेट क्षेत्र में सुन्नी…
Share to :

अब इलाज नहीं बनेगा बोझ पंजाब में 3 करोड़ लोगों को 10 लाख तक फ्री ट्रीटमेंट

चंडीगढ़ 26 दिसम्बर (जगदीश कुमार)नए साल से पहले पंजाब सरकार ने प्रदेशवासियों…
Share to :

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :