दैनिक खबरनामा 15 अप्रैल 2026 पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर और उनसे जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में दिल्ली से आई ईडी टीमों ने जालंधर और फगवाड़ा में उनके आवास, संस्थानों और कारोबारी परिसरों को एक साथ कवर किया।कार्रवाई के दौरान मित्तल के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि अंदर ईडी अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच में जुटे रहे।लवली ग्रुप और LPU रडार पर ईडी की जांच का दायरा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) समेत लवली ग्रुप के कई प्रतिष्ठानों तक फैला हुआ है। टीमों ने लवली ऑटोज, लवली स्वीट्स और लवली डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर सहित कई ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा मित्तल परिवार से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों की भी जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है। ईडी की नजर खासतौर पर विदेशी फंडिंग और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों पर है।
राजनीतिक बयानबाजी तेजइस कार्रवाई के बाद राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे भाजपा की चुनावी तैयारी बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।वहीं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक प्रेरित है और पंजाब के लोग इसका जवाब देंगे।
आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और इसे 2027 चुनाव की तैयारी बताया।
भाजपा का पलटवारदूसरी ओर, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आप नेताओं के “कारनामे” सामने आ रहे हैं और यदि राज्य सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो केंद्र सरकार को कदम उठाना पड़ेगा।केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।हालिया नियुक्ति के बाद कार्रवाई चर्चा मेंगौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके कुछ ही दिनों बाद हुई ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :