ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के बॉन्डी ब्रीच में हुई आतंकी घटना

रविवार को ऑस्ट्रेलिया में हुई खौफनाक आतंकी घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में अभी तक 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 40 अन्य लोग जख्मी हैं. जख्मियों में 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है. हमला करने वाले दो आतंकवादी बाप-बेटा बताए जा रहे हैं. बेटे की पहचान नवीद अकरम और पिता की शिनाख्त साजिद अकरम के तौर पर हुई है.

गोलीबारी की खौफनाक घटना रविवार शाम करीब 6 बजकर 47 मिनट पर हुई, जब कम से कम 1000 लोग यहूदी त्योहार हनुक्का के पहले दिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समुद्र तट पर जमा हुए थे. तभी दोनों हमलावरों ने भीड़ पर गोलियां चला दीं. पुलिस कमिश्नर लैन्यन ने बताया कि रविवार रात इस घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया गया था और इसके पीछे की मंशा को लेकर जांच अभी जारी है.

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा,’ऑस्ट्रेलिया नफरत और हिंसा की बुनियाद पर बंटेगा नहीं. हम इसका डटकर सामना करेंगे और यहूदी समुदाय समेत पूरे देश के साथ एकजुटता दिखाएंगे.’ प्रधानमंत्री ने इससे पहले कहा था कि यह हमला पूरी तरह से बुराई का उदाहरण है और ऑस्ट्रेलिया यहूदी विरोधी सोच को खत्म करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा

पत्राकारों ने आतंकवादी की मां से बात की है. बातचीत के दौरान कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक नवीद अकरम की मां वेरेना का कहना है कि उसका बेटा वीकेंड पर अपने पिता के साथ जर्विस बे गया था और उसके बेटे ने रविवार की सुबह उनसे बात की थी. वेरेना ने कहा कि उसने मुझे फोन किया और कहा,’मां, मैं अभी तैरने गया था. मैं स्कूबा डाइविंग करने गया था. हम अभी खाना खाने जा रहे हैं. नवीद राजमिस्त्री का काम करता था, हालांकि फिलहाल बेरोजगार था.

नवीद की माँ कहती हैं!

नवीद की मां शूटिंग वाली जगह की एक फोटो से अकरम को पहचान नहीं पाई. उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका बेटा किसी भी हिंसक या घटना में शामिल हो सकता है. नवीद की मां का कहना है,’उसके पास कोई हथियार नहीं है. वह बाहर भी नहीं जाता. वह दोस्तों के साथ घुलता-मिलता नहीं है. वह शराब नहीं पीता, सिगरेट नहीं पीता, बुरी जगहों पर नहीं जाता. वह काम पर जाता है, घर आता है, एक्सरसाइज करने जाता है और बस इतना ही.’ नवीद की मां ने अपने बेटे पर फख्र करते हुए कहा,’हर कोई मेरे जैसा बेटा चाहेगा. वह एक अच्छा लड़का है.’

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

परशुराम सेना जयपुर संभाग की समस्त कार्यकारिणी भंग, पुनर्गठन के आदेश

जयपुर 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)परशुराम सेना राजस्थान में संगठनात्मक बदलाव करते हुए…
Share to :

न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान मामदानी पत्नी रामा दुवाजी के साथ ग्रेसी मेंशन में हुए शिफ्ट

अमेरिका 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) अमेरिका न्यूयॉर्क सिटी के नए मेयर…
Share to :

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी, भारत ने ईरान के राजदूत को किया तलब

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 नई दिल्ली विदेश मंत्रालय ने शनिवार शाम…
Share to :

ब्राजील रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी ने 20 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य का किया ऐलान

नई दिल्ली 21 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली प्रधानमंत्री…
Share to :