दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉ. आंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले मैसेज के बाद पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। एहतियात के तौर पर कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पूरे परिसर को घेरकर हर कोने की गहन तलाशी ली गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। शुरुआती तौर पर यह धमकी झूठी लग रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं।धमकी भरे मैसेज की जांच अब साइबर सेल को सौंप दी गई है। तकनीकी टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मैसेज कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी शहर के कई अहम संस्थानों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि अधिकतर मामलों में कोई खतरा नहीं पाया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ चिन्नी हत्याकांड जनवरी में ही रची गई थी साजिश, पिस्टल फेल होने से टली वारदात, मार्च में किया गया मर्डर

दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत…
Share to :

IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ रुपये के संदिग्ध घोटाले का खुलासा

चंडीगढ़ 8 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ प्राइवेट सेक्टर के बैंक…
Share to :

चंडीगढ़ हाईकोर्ट में बंदरों का आतंक वकीलों ने सुरक्षा बढ़ाने की उठाई मांग

चंडीगढ़ 24 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट परिसर…
Share to :

चंडीगढ़ में 18.42 करोड़ का डॉग पाउंड प्रस्ताव आज MC हाउस में पेश, पार्किंग पर भी बड़ा फैसला संभव

चंडीगढ़ 11 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) चंडीगढ़ नगर निगम (MC) की आज…
Share to :