दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 22 अप्रैल 2026साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी प्राइमरी स्कूल, मनौली में करीब 15,02,000 रुपये की लागत से तैयार किए गए दो अतिरिक्त कक्षा कक्षों का उद्घाटन मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन श्री गोविंदर मित्तल द्वारा किया गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री गोविंदर मित्तल ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नए कक्षाओं के निर्माण से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर, व्यवस्थित और आरामदायक वातावरण मिलेगा।इस मौके पर हरमीत सिंह छिब्बर (सेवानिवृत्त ईटीओ), मालवा ईस्ट जोन शिक्षा क्रांति के जोन इंचार्ज, रमींदर कौर (सेंटर हेड टीचर), सरपंच कुलवीर सिंह, स्कूल स्टाफ, गांव के गणमान्य लोग और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ढकोली सीएचसी में डॉक्टरों की गैरहाजिरी से मरीज परेशान, घंटों इंतजार के बाद लौट रहे लोग

पंजाब 13 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब जीरकपुर। ढकोली स्थित…
Share to :

राजपुरा में 7 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में पड़ोसन दिखी बच्चा खन्ना से बरामद

पंजाब 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) राजपुरा के पुराना राजपुरा…
Share to :

मोहाली कोर्ट समेत पंजाब में बम धमकी से हड़कंप, कॉम्प्लेक्स खाली CM भगवंत मान बोले मामले को हल्के में नहीं ले रहे

दैनिक खबर नंबर 6 मार्च 2026 मोहाली कोर्ट को बम से उड़ाने…
Share to :

पंजाब के होशियारपुर जिले के लांबरा कांगड़ी गांव ने बीते दस वर्षों से बिना एलपीजी के खाना बनाकर एक मिसाल पेश की है।

पंजाब 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा) पंजाब के होशियारपुर जिले का लांबरा कांगड़ी…
Share to :