दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर, 28 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले में आगामी जनगणना कार्यों की तैयारियों की समीक्षा की और इसके सुचारू व प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण सेल्फ एन्यूमरेशन के साथ 30 अप्रैल से 14 मई तक चलेगा। नागरिक https://se.census.gov.in� पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। सेल्फ एन्यूमरेशन के माध्यम से दी गई जानकारी की बाद में घर-घर जाकर फील्ड विजिट के दौरान पुष्टि की जाएगी।जनगणना का दूसरा चरण, जिसमें घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा, 15 मई से शुरू होकर 13 जून तक जारी रहेगा।डिप्टी कमिश्नर ने इस कार्य के महत्व पर जोर देते हुए सभी सुपरवाइजर्स और एन्यूमरेटर्स से अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की छूट न मांगने के निर्देश दिए और कहा कि जिले में सीमित स्टाफ है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी का योगदान इस कार्य की सफलता के लिए बेहद जरूरी है।
बैठक में असिस्टेंट कमिश्नर (जी) डॉ. अंकिता कंसल भी उपस्थित रहीं।