दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 संगरूर पंजाब के संगरूर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों मृतक अपनी बेटी के घर घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन बातचीत के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर फायरिंग कर दी।मृतकों की पहचान लखबीर सिंह (ससुर) और जगसीर सिंह (साला) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गुरविंदर सिंह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गुरविंदर और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात झगड़ा बढ़ने पर पत्नी ने अपने पिता और भाई को पटियाला से संगरूर बुलाया था।जब दोनों परिवार आमने-सामने बैठे तो बहस तेज हो गई। इसी दौरान गुरविंदर सिंह ने घर में रखी पिस्टल निकाली और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :