दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंचकूला औद्योगिक भूखंड आवंटन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।सीबीआई के अनुसार, आरोपियों ने मिलकर सरकारी नियमों में हेरफेर कर अपने चहेतों को औद्योगिक प्लॉट आवंटित किए। जांच में सामने आया कि 30.34 करोड़ रुपये की कीमत वाले भूखंड मात्र 7.85 करोड़ रुपये में आवंटित कर दिए गए, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।चार्जशीट में बताया गया है कि जब हुड्डा मुख्यमंत्री और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अध्यक्ष थे, तब पंचकूला में 14 औद्योगिक भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए थे। कुल 582 आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद नियमों में बदलाव कर पात्रता मानदंडों को कम कर दिया गया। साथ ही, वित्तीय क्षमता के अंक घटाकर 25 से 10 कर दिए गए और वाइवा-वॉइस के अंक 15 से बढ़ाकर 25 कर दिए गए।
सीबीआई ने चार्जशीट के साथ हरियाणा सरकार से मिली अभियोजन की मंजूरी भी अदालत में पेश की है। इस मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मपाल सिंह नांगल, पूर्व मुख्य वित्तीय नियंत्रक सुभाष चंद्र कांसल, डिप्टी सुपरिटेंडेंट भारत भूषण तनेजा सहित कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।अदालत ने मामले में दस्तावेजों की जांच के लिए संबंधित लिपिक को निर्देश दिए हैं और 4 जून को रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके अलावा, एक अहम गवाह नरेंद्र कुमार सोलंकी का बयान धारा 164 सीआरपीसी के तहत सीलबंद लिफाफे में अदालत में जमा कराया गया है।सीबीआई ने यह मामला 19 मई 2016 को दर्ज किया था और अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद इस मामले की सुनवाई तेज होने की संभावना है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :