दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 चंडीगढ़ सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में हिरासत में ली गई 50 वर्षीय महिला छाया की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद आज सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि छाया की मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा मारपीट के कारण हुई है। इसको लेकर अस्पताल में हंगामा भी हुआ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी।परिजनों के अनुसार, छाया सुबह तक घर नहीं लौटी तो परिवार को चिंता हुई। तलाश के दौरान वे सेक्टर-19 थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने बताया कि उसे सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया है। जब बेटी तनु अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में प्रदर्शन करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।वहीं, चंडीगढ़ पुलिस ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग सेक्टर-18 स्थित बिजली कार्यालय के पास रेहड़ी में चोरी का सामान ले जा रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर सभी भाग गए, लेकिन एक महिला वापस अपनी चप्पल लेने आई, जिसे पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
पुलिस का कहना है कि महिला पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित थी। उसे तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, छाया बापूधाम कॉलोनी की रहने वाली थी और रोजाना अपनी सहेलियों के साथ रात में कबाड़ इकट्ठा करने जाती थी। घटना वाली रात भी वह अपनी साथियों के साथ निकली थी, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी घोटाला CFO नलिनी मलिक गिरफ्तार, 118 करोड़ की फर्जी FD केस में बड़ा खुलासा

दैनिक खबरनामा 3 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ नगर निगम से जुड़े 118 करोड़…
Share to :

ट्राइसिटी में महंगे प्लॉट-फ्लैट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा हाउसिंग एजेंसियां मुनाफाखोरी में लगीं, सस्ती आवास योजना का प्रस्ताव पेश करें

चंडीगढ़ 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़,…
Share to :

चंडीगढ़ में शेयर-वाइज प्रॉपर्टी बिक्री पर एसओपी पर उठे सवाल, सेक्टर-9 में 79% हिस्से के ट्रांसफर से बढ़ा विवाद

चंडीगढ़, 26 फरवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ में शेयर वाइज प्रॉपर्टी बिक्री पर…
Share to :

2025 में चंडीगढ़ का अपराध परिदृश्य बदला, साइबर ठगी और वाहन चोरी में तेज़ बढ़ोतरी

चंडीगढ़ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार )चंडीगढ़ में साल 2025 के दौरान अपराध…
Share to :