पंजाब 13 फ़रवरी (दैनिक खबरनामा )पंजाब सरकार ने राज्य में जनगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जनगणना का पहला चरण 15 मई से 30 जून तक चलेगा, जिसमें राज्यभर में घरों की सूची तैयार की जाएगी। यह प्रक्रिया जनगणना का शुरुआती और महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।इसके साथ ही सरकार ने नागरिकों को स्वयं गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। यह सुविधा 30 अप्रैल से शुरू होगी, जिसका लाभ लोग 14 मई तक उठा सकेंगे। इससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।इस बार जनगणना के दौरान कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें घर में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों से जुड़े सवाल शामिल होंगे। जैसे घर में कितनी गाड़ियां हैं, लैपटॉप या कंप्यूटर उपलब्ध है या नहीं, इंटरनेट सुविधा है या नहीं, और पीने के पानी का मुख्य स्रोत क्या है। सरकार के अनुसार इससे राज्य में नागरिकों की जीवनशैली और बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सकेगा।केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जनगणना के पहले चरण का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच पूरा किया जाए। इसी आधार पर स्थानीय निकाय विभाग ने इसे 15 मई से शुरू करने का निर्णय लिया है।स्थानीय निकाय विभाग ने नगरपालिका और वार्ड सीमा से संबंधित रिकॉर्ड तैयार करने का काम भी पूरा कर लिया है। साथ ही अमृतसर, जालंधर और मलेरकोटला जिलों में प्री-टेस्ट कर बड़े स्तर पर रिहर्सल की गई है। विभाग ने बताया कि टेस्ट के दौरान सामने आई कमियों को सूची तैयार करने के चरण में दूर किया जाएगा।जनगणना का दूसरा चरण 1 फरवरी 2027 से शुरू होगा। इसके लिए करीब 34 लाख कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सभी जिलों में अधिकारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशारे करने पर सिंगर ने दी चेतावनी अभी छोड़ रही हूं, शो खराब नहीं करना चाहती”

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब लुधियाना से मुनीश वशिष्ठ। पंजाबी सिंगर…
Share to :

वैसाखी उत्सव-2026 कलाग्राम में गूंजे लोक रंग, भांगड़ा-गिद्धा पर झूमे दर्शक

दैनिक ख़बरनामा 12 अप्रैल 2026 भारत सरकार के North Zone Cultural Centre…
Share to :

लुधियाना में फर्जी मेडिकल रैकेट का पर्दाफाश BBA ड्रॉपआउट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, लग्जरी लाइफ के लिए रचा था पूरा खेल

दैनिक खबरनामा 1 अप्रैल 2026 पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना में…
Share to :

पंजाब कांग्रेस में प्रतिनिधित्व को लेकर चरणजीत सिंह चन्नी के कथित वीडियो से सियासी बवाल, बाद में दी सफाई

पंजाब 20 जनवरी ( दैनिक खबरनामा) पंजाब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत…
Share to :