दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 18 मई 2026 – हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए IPS और HPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए।
इस फेरबदल में खास तौर पर गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर पद पर बदलाव चर्चा में है। विकास अरोड़ा का तबादला कर दिया गया है, जबकि शिबास कविराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ADGP, IG और DIG स्तर के कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभिन्न जिलों में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में अन्य विभागों में भी अतिरिक्त प्रशासनिक बदलाव और नई नियुक्तियां देखने को मिल सकती हैं।

