उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए Bank of India ने आज हरियाणा के Mansa Devi Complex, Panchkula में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह विस्तार क्षेत्र में ग्राहकों को बेहतर पहुंच और गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
हरियाणा एक प्रमुख विकासशील क्षेत्र के रूप में तेजी से उभर रहा है, जहां शहरीकरण और आर्थिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस संभावनाओं को देखते हुए बैंक ऑफ इंडिया राज्यभर में अपनी शाखाओं का विस्तार कर रहा है, जिससे वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार वर्मा (FGMO चंडीगढ़) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आंचलिक प्रबंधक चंडीगढ़ अंचल श्री राजेश रंजन, डीजीएम ऑडिट श्री मोती लाल, उप आंचलिक प्रबंधक श्री सौरभ प्रसाद सहित पंचकुला क्षेत्र के मुख्य प्रबंधक, अन्य अधिकारी, सम्मानित ग्राहक और मीडियाकर्मी भी मौजूद रहे।मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकुला में स्थापित यह नई शाखा क्षेत्र के व्यक्तियों, व्यवसायों और उद्यमियों की बढ़ती वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करेगी। अत्याधुनिक सुविधाओं और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ यह शाखा बचत एवं चालू खाते, ऋण सेवाएं, डिजिटल बैंकिंग समाधान और वित्तीय परामर्श सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान करेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

PNB में 2.70 करोड़ का महाघोटाला सीनियर मैनेजर ने फर्जी खातों से उड़ाए लाखों, केस दर्ज

हरियाणा 28 जनवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंजाब नेशनल…
Share to :

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :