दैनिक खबरनामा 12 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित बीजेपी ऑफिस के बाहर हुए ग्रेनेड ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान नवदीप और हरदीप के रूप में हुई है। दोनों तरनतारन के रहने वाले हैं और उन्हें अमृतसर से पकड़ा गया।सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए गए हथियारों को रिसीव करने और नेटवर्क में पैसे बांटने में शामिल थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मार्च के पहले हफ्ते में हथियार पंजाब पहुंचे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने और किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है।पुलिस को शक है कि आरोपियों के विदेशी हैंडलरों से सीधे संबंध थे। जांच में यह भी सामने आया है कि पुर्तगाल में बैठे बलजोत सिंह उर्फ जोत और जर्मनी में हरजीत सिंह लाडी इस पूरे मॉड्यूल को ऑपरेट कर रहे थे। हमले को अंजाम देने के लिए आरोपियों को ₹2 लाख का लालच दिया गया था।गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे दो हमलावर बाइक पर सवार होकर बीजेपी ऑफिस के बाहर पहुंचे थे। एक हमलावर ने हैंड ग्रेनेड फेंका, जबकि दूसरा वीडियो बनाता रहा। इस लो-इंटेंसिटी ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन आसपास खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।इस मामले में पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा STF की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि 48 घंटे के भीतर पूरे टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया गया था। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :