चंडीगढ़ 2 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) Chandigarh के सेक्टर-34 और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे मेल में सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड का भी उल्लेख किया गया था, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया और एहतियातन परिसरों को अस्थायी रूप से खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की गई, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की साइबर सेल ने धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे शरारती तत्वों की करतूत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही है।फिलहाल किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :