दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: पुराने सिक्कों और नोटों की खरीद-बिक्री के नाम पर निवेश से मोटी कमाई का लालच देकर चंडीगढ़ में एक शख्स से 8 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

इस संबंध में पीड़ित शिव करण सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 में केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार ठगों ने फेसबुक पर विज्ञापन देकर पीड़ित से संपर्क साधा और फिर सर्टिफिकेट, सिक्योरिटी फीस और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर किस्तों में रकम ऐंठ ली।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को फेसबुक पर पुराने सिक्कों से जुड़ा एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि कंपनी में निवेश करने के लिए पहले कंपनी का सर्टिफिकेट बनवाना होगा और उसके लिए पैसे जमा करने होंगे। इसके बाद उनसे अलग-अलग बहानों से रकम मांगी जाने लगी।

शिकायत के मुताबिक, सबसे पहले कंपनी का कार्ड बनाने के लिए 720 रुपये मांगे गए, जिसमें 700 रुपये जमा कराने को कहा गया। इसके बाद कंपनी के खाते में पैसा ट्रांसफर करने, इनकम टैक्स क्लीयरेंस, रिटर्न फाइल करने और सिक्योरिटी फीस के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूले गए। आरोप है कि पीड़ित को कंपनी का सर्टिफिकेट और सिक्योरिटी की रसीद देने का आश्वासन भी दिया गया था।

कस्टम और पार्सल के नाम पर भी वसूली

शिकायत में यह भी आरोप है कि बाद में कंपनी के एमडी से बात कराने और पार्सल के जरिए कैश भेजने की बात कही गई। पीड़ित को बताया गया कि पार्सल एयरपोर्ट पर पहुंच गया है लेकिन कस्टम विभाग ने उसे रोक लिया है और उसे रिलीज कराने के लिए सिक्योरिटी मनी जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से संपर्क कर लगातार पैसे मांगे गए।

पीड़ित के अनुसार, उनसे कुल 8,07,049 रुपये की राशि ले ली गई। लंबे समय तक पैसे वापस न मिलने पर उन्हें धोखाधड़ी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस शिकायत के आधार पर 21 अक्टूबर को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

AAP अकेले लड़ेगी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, कांग्रेस से गठबंधन से किया इनकार

चंडीगढ़ 8 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़आम आदमी पार्टी (AAP) ने चंडीगढ़ नगर…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :