दैनिक खबरनामा । शिमला, 1 जुलाई : गगल में स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार कार्य को हिमाचल प्रदेश सरकार रफ्तार दे रही है। इस योजना के तहत रनवे को लंबा करने के साथ ही एयरपोर्ट के पास बहने वाली मांझी खड्ड पर 380 मीटर लंबा पुल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पुल का काम शुरू करने से पहले शिमला से एक वरिष्ठ अधिकारियों का दल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगा। उसी की रिपोर्ट के बाद निर्माण पर अंतिम मुहर लगेगी।

सचिवालय में पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इस बड़ी परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

उच्चस्तरीय दल करेगा मुआयना

प्रधान सचिव ने साफ निर्देश दिए कि मांझी खड्ड पर प्रस्तावित पुल का काम शुरू करने से पहले शिमला से भेजी जाने वाली उच्चस्तरीय टीम मौके का निरीक्षण करे। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही पुल निर्माण पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

वर्तमान में 1372 मीटर है रनवे

सरकार का जोर है कि यह परियोजना सुरक्षित तरीके से और तय समय में पूरी हो। अभी इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1,372 मीटर यानी करीब 1.37 किलोमीटर है। इतनी लंबाई होने से यहां सिर्फ एटीआर-72 जैसे छोटे टर्बोप्राप विमान ही सीमित भार के साथ उतर पाते हैं।

दो चरणों में होगा विस्तार

रनवे विस्तार का काम दो चरणों में होगा। पहले चरण में रनवे को 1900 मीटर तक ले जाया जाएगा। इसके लिए मौजूदा रनवे में 600 मीटर की बढ़ोतरी होगी। इसी चरण में मांझी खड्ड पर 380 मीटर लंबा पुल भी बनाया जाएगा।

दूसरे चरण में 1110 मीटर और बढ़ेगा रनवे

दूसरे चरण में रनवे को 1900 मीटर से बढ़ाकर 3010 मीटर किया जाएगा। इस चरण में 1110 मीटर का और विस्तार होगा। कुल 3010 मीटर यानी 3 किलोमीटर लंबा रनवे बनने के बाद गगल एयरपोर्ट पर एयरबस ए-320 और बोइंग 737 जैसे कमर्शियल जेट विमान आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :