दैनिक खबरनामा  10 जुलाई , अमृतसर : आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं अमृतसर दक्षिण से विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने पुष्पिंदरजीत सिंह (पारस संधू) को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है। इसकी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक रूप से साझा करते हुए कहा कि पारस संधू संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

निज्जर ने विश्वास जताया कि पारस संधू अपने अनुभव, मेहनत और कार्यशैली के दम पर इस दायित्व को सफलतापूर्वक निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संधू विधानसभा क्षेत्र अमृतसर दक्षिण के विकास कार्यों को नई गति देने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने पारस संधू को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

इस अवसर पर आदिराज सैनी ने भी श्री पुष्पिंदरजीत सिंह (पारस संधू) को राजनीतिक सलाहकार नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :