दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 जालंधर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला चीमा नगर से सामने आया है, जहां एक शातिर चोर साइकिल पर आया और घर के बाहर रखा गैस सिलेंडर व नकदी लेकर फरार हो गया।पीड़ित महिला के अनुसार, घटना के समय वह घर के अंदर अपने रिश्तेदार से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक युवक साइकिल पर आया और बाहर रखा गैस सिलेंडर उठाकर ले गया। पास खड़े एक व्यक्ति ने उसे सिलेंडर ले जाते देखा, लेकिन यह समझकर कि शायद वह महिला की जानकारी में ही ले जा रहा है, उसने कोई शक नहीं किया।कुछ देर बाद जब महिला बाहर आई तो सिलेंडर गायब था। जांच करने पर पता चला कि दरवाजे के पास रखा उसका पर्स भी चोरी हो चुका है, जिसमें करीब 5 हजार रुपये नकद थे। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।पीड़िता ने थाना नंबर 7 में शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :