दैनिक खबरनामा 7 मार्च 2026 जालंधर के खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर हुई सनसनीखेज बैंक लूट की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ट्रेस कर लिया है। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो नकाबपोश लुटेरों ने महज 2 मिनट में 6 लाख 27 हजार 700 रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए।घटना के समय बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि लंच के बाद बैंक में 3 कर्मचारी और 3 ग्राहक मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक आरोपी लाल जैकेट पहनकर पिस्टल के साथ कैशियर के पास पहुंचा और धमकी देकर कैश लूट लिया, जबकि दूसरा आरोपी नीली चेक शर्ट में नुकीला हथियार लेकर खड़ा रहा।
वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह, निवासी ग्रीन मॉडल टाउन जालंधर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक रिवॉल्वर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है और नशे का आदी है। पुलिस के अनुसार, वही इस लूट का मास्टरमाइंड है। उसने पहले बैंक की रेकी की थी और यह जानकारी जुटाई थी कि दोपहर के समय बैंक में भीड़ कम रहती है और गार्ड तैनात नहीं होता।लुटेरे वारदात के बाद कुक्की ढाब से होते हुए लांबड़ा और खांबड़ा की दिशा में फरार हुए, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनका रूट ट्रेस कर अर्बन एस्टेट इलाके तक उनकी पहचान कर ली। कपड़े बदलने के बावजूद आरोपी पुलिस से बच नहीं सके।इस घटना ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर दिनदहाड़े गार्ड की गैरमौजूदगी को लेकर। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :