दैनिक खबरनामा 8 मार्च 2026 जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। घर के बाहर गली में खेल रही सात वर्षीय मासूम राधिका को एक कार चालक ने गाड़ी मोड़ते समय कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक मूल रूप से मोगा जिले का रहने वाला है और अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। जब वह गली में कार मोड़ रहा था, तो उसने खेल रही बच्ची को नहीं देखा और बिना सावधानी बरते गाड़ी आगे बढ़ा दी। बच्ची को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह कार के टायरों के नीचे आ गई।हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। परिजन बच्ची को लहूलुहान हालत में देख बदहवास हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब रोडवेज को मिली बड़ी सौगात 250 नई बसों को CM मान दिखाएंगे हरी झंडी, 142 करोड़ के प्रोजेक्ट भी होंगे लॉन्च

दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 पंजाब के लोगों के लिए सफर अब…
Share to :

मुल्लांपुर के नए PCA स्टेडियम में 31 मार्च को मैच—प्रशासन ने जारी किया रूट मैप, जानिए कैसे पहुंचें

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित New PCA Stadium…
Share to :

बेहतर पैदावार के लिए गन्ने में संतुलित उर्वरकों का उपयोग जरूरी केन कमिश्नर

दैनिक ख़बरनामा 15 अप्रैल 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर, गन्ने की फसल…
Share to :

मोहाली में प्लॉट बेचने के नाम पर 90 लाख की ठगी, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

पंजाब 10 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली के जीरकपुर…
Share to :