दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 जालंधर में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री बेबी मौर्य भी मौजूद रहीं। खट्टर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण के मुद्दे पर अड़चनें पैदा की हैं और देश की आधी आबादी के साथ अन्याय किया है।उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर प्रयास पहले भी किए गए, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने हर बार बाधाएं खड़ी कीं। खट्टर ने बताया कि 1970 के दशक से इस दिशा में काम शुरू हुआ था और 1979 में पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हुई, जिसे कई जगह 50% तक बढ़ाया गया।खट्टर ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2023 में 128वें संविधान संशोधन के जरिए महिला आरक्षण बिल लाया गया, लेकिन कुछ कारणों से इसे लागू नहीं किया जा सका। अब सरकार 2029 से पहले इसे लागू करने की दिशा में काम कर रही है।उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने इस बिल का समर्थन नहीं किया और अब भी राजनीति कर रही है। खट्टर ने कहा कि इसका परिणाम कांग्रेस को चुनावों में भुगतना पड़ेगा और महिलाएं अपने वोट के जरिए जवाब देंगी।खट्टर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे को गैर-राजनीतिक रखने की बात कही है और यहां तक कहा कि उन्हें इसका श्रेय भी नहीं चाहिए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जिला मोहाली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह सफलतापूर्वक संपन्न, 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

पंजाब 1 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर,31 जनवरी।स्पेशल…
Share to :

पंजाब में बेअदबी मामलों पर सख्त कार्रवाई नई SOP लागू, 60-90 दिन में जांच पूरी करने का निर्देश

दैनिक लहबरनामा 20 अप्रैल 2026 पंजाब में बेअदबी जैसे संवेदनशील मामलों की…
Share to :

पंजाब में रिकॉर्ड 60,000 करोड़ का निवेश, 2026–27 में 75,000 करोड़ का लक्ष्य

दैनिक ख़बरनामा एसएएस नगर (मोहाली), 8 अप्रैल 2026 पंजाब में औद्योगिक विकास…
Share to :

पंजाब फार्मेसी काउंसिल की जनरल बॉडी मीटिंग में अहम मुद्दों पर चर्चा, फार्मासिस्टों की सुविधाओं पर जोर

दैनिक ख़बरनामा 10 अप्रैल 2026 पंजाब फार्मेसी काउंसिल की जनरल बॉडी मीटिंग…
Share to :