दैनिक खबर नामक 5 मार्च 2026 मोहाली पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई एसएसपी मोहाली हरमनदीप हांस के निर्देश पर डेराबस्सी के गांव निंबुआ स्थित अधिकृत प्लांट में की गई।जिला ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में कुल 153 मामलों से जुड़े नशीले पदार्थों का नियमानुसार निपटान किया गया। यह पूरी प्रक्रिया मैसर्स आरई सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड (रेमकी एनवायरो इंजीनियर्स लिमिटेड) की फैक्ट्री में सुरक्षित और पर्यावरणीय मानकों के तहत पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों और संबंधित थानों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।नष्ट किए गए नशीले पदार्थों में 2.769 किलोग्राम हेरोइन, बड़ी मात्रा में नशीला पाउडर, 19,790 नशीली गोलियां, 1104 कैप्सूल, 1.270 किलोग्राम चरस, 550 ग्राम कोकीन, 530 ग्राम आइस (मेथामफेटामाइन) और 57.740 किलोग्राम गांजा शामिल था। इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स का निपटान पुलिस की सख्ती और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुलिस के अनुसार यह पूरी कार्रवाई अदालत के आदेशों और तय कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई, ताकि जब्त नशीले पदार्थ दोबारा गलत हाथों में न जा सकें। अधिकारियों ने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे कदम बेहद जरूरी हैं।मोहाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि समाज को इस गंभीर समस्या से मुक्त कराया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :