1. दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 10 जून : पंजाब की बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एएफपीआई), मोहाली की कैडेट दीक्षा शर्मा का प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझीमाला (केरल) में प्री-कमिशन प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से प्रदेश की अन्य युवतियों को भी रक्षा सेवाओं में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी।

मोहाली निवासी बस मालिक एवं संचालक दया कृष्ण शर्मा की पुत्री दीक्षा शर्मा का चयन भारतीय नौसेना की शिक्षा शाखा में हुआ है। वह जून माह के अंत तक भारतीय नौसेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए शामिल होंगी।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने दीक्षा शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि माई भागो एएफपीआई युवाओं के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि दीक्षा की सफलता राज्य की अन्य बेटियों को भी सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

वहीं, माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू ने कहा कि दीक्षा शर्मा की उपलब्धि संस्थान की उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था और समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह सफलता पंजाब सरकार के उस प्रयास को और मजबूती प्रदान करेगी, जिसके तहत अधिक से अधिक बेटियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने दीक्षा शर्मा और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रक्षा सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के बीच दीक्षा का चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :