दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 पंजाब सरकार ने पुलिस वेबसाइट से एफआईआर (FIR) डाउनलोड करने पर ₹80 शुल्क लगाने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। सरकार ने पुराना नोटिफिकेशन रद्द करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब सांझ पोर्टल और सांझ केंद्रों से FIR की कॉपी मुफ्त में उपलब्ध होगी।इस फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका के बाद सरकार ने यह कदम उठाया। एडवोकेट अभिषेक मल्होत्रा और वासु रंजन शांडिल्य ने याचिका में तर्क दिया था कि FIR एक सार्वजनिक दस्तावेज है और इसे मुफ्त उपलब्ध कराना नागरिकों का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि फीस लेने से गरीब लोगों को न्याय पाने में बाधा आती है, जो मौलिक अधिकारों के खिलाफ है।हालांकि सरकार ने 25 मार्च की रात आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है। पुलिस की वेबसाइट पर अब भी पेमेंट का विकल्प दिखाई दे रहा है।वकीलों का कहना है कि पुलिस नियमों के अनुसार FIR की कॉपी पीड़ित या शिकायतकर्ता को मुफ्त मिलनी चाहिए और पहले से ही इसके लिए किसी शुल्क का प्रावधान नहीं था।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :