दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 शिमला जिला शिमला के चौपल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में देवदार की लकड़ी बरामद की है। यह कार्रवाई 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 10:30 बजे सराहन बाजार के पास की गई।जानकारी के अनुसार, चौपल थाना पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने एक टाटा 710 ट्रक को शक के आधार पर रोककर जांच की। तलाशी लेने पर ट्रक में देवदार के 50 लट्ठे लदे हुए पाए गए, जिनके लिए कोई वैध परमिट या दस्तावेज मौजूद नहीं थे।ट्रक चालक की पहचान श्याम लाल (50 वर्ष), निवासी सराहन, तहसील चौपल, जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं, उसका सहयोगी राहुल (29 वर्ष) भी मौके पर मौजूद था, जो लकड़ी से संबंधित कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका।मौके पर पहुंचे वन विभाग के रक्षक ने जब्त लकड़ी का मापन किया, जिसमें कुल 2.923 घन मीटर लकड़ी पाई गई। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2,30,000 रुपये बताई गई है। नियमानुसार, लकड़ी को सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।पुलिस ने ट्रक, जब्त लकड़ी, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज वन विभाग को सौंप दिए हैं। दोनों आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है।इस संबंध में थाना चौपल में भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध तस्करी के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :