दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 मोहाली के जीरकपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का वादा करने के बावजूद दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन, जो पेशे से योगा टीचर है, पूरे दिन उसका इंतजार करती रही और अंत में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी युवक निशान सिंह चहल से 6 सितंबर 2025 को हुई थी, जब उसने शिमला जाने के लिए ऑनलाइन कैब बुक की थी। कैब ड्राइवर के रूप में आए युवक ने बाद में खुद को आर्मी का कैप्टन बताया और धीरे-धीरे उससे दोस्ती बढ़ा ली।महिला ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कई बार उनके बीच संबंध भी बने। आरोपी अक्सर जीरकपुर आकर उससे मिलता रहा। 14 नवंबर 2025 को उसने शिमला बुलाकर शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर महिला ने भरोसा कर लिया।आरोपी ने खुद को सेना में होने का दावा करते हुए महिला को शादी के सपने दिखाए और 25 मार्च को शादी की तारीख तय कर दी गई। परिवार ने शादी की सभी तैयारियां भी पूरी कर लीं, लेकिन तय दिन पर आरोपी न तो बारात लेकर आया और न ही उससे संपर्क हो सका।इसके बाद पीड़िता ने जीरकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :