दैनिक खबरनामा | मोहाली, 02 जुलाई 2026. मोहाली के फेज-1 बैरियर के पास गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे के बाद लोगों की सतर्कता से दो संदिग्ध स्नैचर पकड़ लिए गए। दोनों युवकों को मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे फेज-1 बैरियर के निकट एक बाइक और कार की टक्कर हो गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग बाइक सवार दोनों युवकों को उठाने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से पहुंचे एक व्यक्ति ने दावा किया कि दोनों युवक चंडीगढ़ के पंसोरा क्षेत्र से उसका मोबाइल छीनकर मोहाली की ओर भाग रहे थे और भागने के दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

शक होने पर लोगों ने दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, तलाशी के दौरान उनके पास से एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड, कई लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। हालांकि, इन बरामदगी के संबंध में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

घटना की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचने में देरी हुई। वहीं, पीसीआर अधिकारियों का कहना है कि कॉल मोहाली फेज-7 पीसीआर को प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फेज-1 और पंसोरा क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी चंडीगढ़ से मोहाली की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं, जिससे कार्रवाई में दिक्कत आती है। लोगों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :