दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 गर्मियों के बढ़ते तापमान को देखते हुए मोहाली नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। अब पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ बिना किसी पूर्व नोटिस के सीधे कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर न केवल पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा, बल्कि दोबारा कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ता को ₹5000 का जुर्माना भरने के साथ हलफनामा भी देना होगा कि वह भविष्य में पानी की बर्बादी नहीं करेगा।नगर निगम द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार पहली बार उल्लंघन करने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा, जिसे चेतावनी के रूप में माना जाएगा। दूसरी बार नियम तोड़ने पर ₹2000 का जुर्माना लगेगा, जो पानी के बिल में जोड़कर वसूला जाएगा। वहीं तीसरी बार उल्लंघन करने पर बिना किसी नोटिस के कनेक्शन काट दिया जाएगा और दोबारा बहाली के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।पानी की बर्बादी रोकने के लिए निगम ने कुछ गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है। इनमें पाइप से आंगन या बगीचे में पानी डालना, वाहनों की धुलाई करना, सड़क या बरामदे की सफाई करना, टुल्लू पंप के जरिए पानी खींचना, घर की पाइपलाइन में लीकेज रखना और टंकी या कूलर को ओवरफ्लो होने देना शामिल है।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि गर्मियों में पानी की कमी से बचा जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में गेहूं खरीद तैयारियां तेज डीसी कोमल मित्तल ने मंडियों व स्टोरेज व्यवस्था की समीक्षा की

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिले…
Share to :

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदलbदो मंत्रियों के विभाग बदले, अरोड़ा बने सरकार के तीसरे सबसे ताकतवर मंत्री

चंडीगढ़ 8 जनवरी( जगदीश कुमार)पंजाब सरकार में अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
Share to :

पंजाब में साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; लाखों की रकम और क्रिप्टो जब्त

पंजाब 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम…
Share to :

पंजाब यूनिवर्सिटी में SOPU नेता पर फायरिंग, हमलावर फरार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार…
Share to :