दैनिक खबरनामा 22 अप्रैल 2026 मोहाली के सेक्टर-125 स्थित सन्नी एनक्लेव में एक 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले कई वर्षों से अपनी महिला मित्र के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवक का शव उसके घर में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 4 बजे जसप्रीत के साथ रहने वाली महिला ने पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल कर घटना की सूचना दी। उसने बताया कि घर लौटने पर उसने जसप्रीत को खून से सना हुआ मृत पाया। इसके बाद मृतक के भाई गुरदीप सिंह को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जसप्रीत सिंह शराब पीने का आदी था और हाल ही में 5 फरवरी को बलौंगी इलाके में एक बाइक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसके माथे पर गहरी चोट आई थी, जिसके लिए उसे पीजीआई में इलाज भी करवाना पड़ा था। पुलिस का मानना है कि संभवतः उसी पुराने घाव से अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई है, हालांकि घाव दोबारा कैसे खुला, यह अभी जांच का विषय बना हुआ है।घटना के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटा लिए हैं और शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, परिवार ने किसी साजिश की आशंका नहीं जताई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब सुसाइड केस में बड़ा एक्शन पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार, परिवार का हंगामा जारी

पंजाब 23 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट…
Share to :

एस ए एस नगर में जनगणना की तैयारियाँ तेज, अधिकारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पंजाब 5 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर…
Share to :

निवेश सम्मेलन में वेरका के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र, विदेशी प्रतिनिधियों ने निर्यात में दिखाई रुचि

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा प्लाक्सा यूनिवर्सिटी में…
Share to :

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने खरड़ में सीवरेज, एसटीपी और बरसाती पानी निकासी कार्यों की समीक्षा की

पंजाब 29 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर की…
Share to :