दैनिक खबरनामा 31 मार्च 2026 साहिबजादा अजीत सिंह नगर,
विधायक कुलवंत सिंह ने आज विधानसभा हलका मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 17वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस फेज-6 से श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुई, जहां श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, श्री राम तीर्थ वाल्मीकि स्थल, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर के दर्शन करेंगे।इस मौके पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों में इस योजना के प्रति भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों के बूथ इंचार्ज के पास पंजीकरण करवा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी श्रद्धालु इस योजना से वंचित न रहे। यात्रा से लौटने के बाद श्रद्धालु अपने अनुभव साझा करते हैं और सरकार का धन्यवाद करते हैं, जो उनके लिए संतोष का विषय है।इस अवसर पर स्टेट अवॉर्डी और हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह ने कहा कि इस योजना के माध्यम से लोगों की लंबे समय से चली आ रही धार्मिक इच्छाएं पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पारदर्शी शासन के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में मोहल्ला क्लीनिकों के माध्यम से प्रतिदिन 95 हजार से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है और आवश्यक दवाइयां मुफ्त प्रदान की जा रही हैं।इस मौके पर रमणप्रीत कौर, आर.पी. शर्मा, हरविंदर सिंह, स्वर्ण सिंह, परमजीत सिंह विक्की, सुखविंदर सिंह गोगी, मलकीत सिंह, हरमीत सिंह, नरेंद्र कौर, मीनाक्षी राजपूत और अनवर अली भी उपस्थित थे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में बड़ा बदलाव अब पेट्रोल पंप और डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी मिलेगी शराब

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़…
Share to :

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मोहाली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रयान इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

पंजाब 24 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में राष्ट्रीय सड़क…
Share to :

प्लास्टिक और विशेष रसायन क्षेत्र में सतत विकास की संभावनाएँ तलाश रहा पंजाब

पंजाब 14 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन–2026 के दौरान…
Share to :

VIP नंबर घोटाला: हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार, ₹10,000 जुर्माना बोला—वकीलों की फौज, फिर भी देरी क्यों?

दैनिक खबरनामा 30 मार्च 2026 फिरोजपुर में वीआईपी नंबर घोटाले को लेकर…
Share to :