दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 रामपुर डिटेक्शन सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकंडा क्षेत्र में 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद के साथ नेपाल के तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम पहले से ही नारकंडा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक इनोवा गाड़ी में सवार तीन व्यक्ति भारी मात्रा में अफीम लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नारकंडा में नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध इनोवा वाहन को जांच के लिए रोका गया।पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एन बहादुर उर्फ राजू पुत्र रवि लाल निवासी गांव घरती जाजरकोट (नेपाल), चक्रा बहादुर निवासी गांव नलगार जाजरकोट (नेपाल) और मोहन साही निवासी गांव दांग, भरतपुर रावती आंचल (नेपाल) के रूप में हुई है।इस मामले में पुलिस थाना कुमारसैन में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और बैकवर्ड लिंक की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

मंडी नगर निगम चुनाव में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस को बड़ा झटका

दैनिक खबरनामा। मंडी 31 मई : मंडी नगर निगम चुनाव के नतीजों…
Share to :

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर हिमाचल में बवाल, 52 प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन; मनाली हाईवे पर हजारों वाहन फंसे

दैनिक खबरनामा | बिलासपुर, 1 जून : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव…
Share to :