दैनिक ख़बरनामा मोहाली, 13 अप्रैल 2026 पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 132वें स्थापना दिवस के अवसर पर एआईपीएनबी मोहाली सर्किल द्वारा समाज सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश किया गया। इस मौके पर सोहाना हॉस्पिटल, मोहाली के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 52 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।शिविर का शुभारंभ पीएनबी मोहाली सर्किल हेड विश्वजीत बिसवाल ने किया। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे यह आयोजन सफल रहा।इस अवसर पर अमनदीप सिंह (ऑल इंडिया ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी), संजीव देओरा (मोहाली यूनिट अध्यक्ष), सोम शिव गोत्रा (डिप्टी सर्किल हेड), एम.के. भारद्वाज (एलडीएम मोहाली) और गुलशन वर्मा (चीफ मैनेजर, एचआरडी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा पवनजीत गिल, विनोद देहल, सुमित्रा नागर और सुरभित सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई।विश्वजीत बिसवाल ने कहा कि पीएनबी का स्थापना दिवस बैंक के लिए गर्व का क्षण है और इस अवसर पर रक्तदान शिविर के जरिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाई जा रही है। वहीं अमनदीप सिंह ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी आवश्यक जांच के बाद ही रक्त संग्रह किया गया, जिससे सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।यह आयोजन पीएनबी की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में सेवा एवं मानवता का संदेश देता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :