चंडीगढ़ 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 (PGGC-11) में साइंस क्लब ‘द ब्रेनिएक्स’ के तत्वावधान में आयोजित ‘साइंस फेस्ट 2026’ विज्ञान, नवाचार और रचनात्मकता का शानदार संगम बनकर उभरा। इस आयोजन को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन का सहयोग प्राप्त रहा।अंतर-विभागीय स्तर पर आयोजित इस साइंस फेस्ट में कॉलेज के करीब 300 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।इस कार्यक्रम में बॉटनी, बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस और एनवायरनमेंटल स्टडीज विभागों के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक सोच और क्रिएटिव स्किल्स को मंच पर उतारा।विद्यार्थियों ने वर्किंग मॉडल्स के जरिए जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया। वहीं, पोस्टर और लोगो मेकिंग प्रतियोगिता में नए आइडियाज और इनोवेशन की झलक देखने को मिली।कार्यक्रम में वेस्ट मटीरियल से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का भी मजबूत संदेश दिया। इसके साथ ही ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिता ने युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रणनीतिक सोच को नई दिशा दी।साइंस फेस्ट 2026 ने विद्यार्थियों को न केवल सीखने का अवसर दिया, बल्कि विज्ञान को एक उत्सव की तरह जीने का मंच भी प्रदान किया।
You May Also Like
डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन
- Kumar
- June 29, 2026
मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर
- Editorial Team
- June 7, 2026
चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
- Editorial Team
- July 12, 2026
बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता
- Editorial Team
- June 9, 2026