हिमाचल प्रदेश 21 मार्च (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश के शिमला में “टिकाऊ हिमालयी ईकोसिस्टम” विषय पर आयोजित 13वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन हुआ, जिसमें देश-विदेश से 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह सम्मेलन हिमालयी क्षेत्र में टिकाऊ कृषि, बागवानी और वानिकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।इस अवसर पर पंजाब के गन्ना कमिश्नर डॉ. अमरीक सिंह को किसानों के हित में उत्कृष्ट कृषि विस्तार सेवाएं देने के लिए “नवीनताकारी प्रसार शिक्षा शास्त्री पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के उपकुलपति डॉ. महावीर सिंह द्वारा प्रदान किया गया। सम्मेलन का आयोजन हिमाचल वन अनुसंधान संस्थान, राष्ट्रीय औषधीय पौधा बोर्ड (भारत सरकार) और अन्य संस्थाओं के सहयोग से किया गया।डॉ. अमरीक सिंह लंबे समय से कृषि क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने 1990 से 2016 तक कृषि विकास अधिकारी और 2016 से 2021 तक कृषि अधिकारी के रूप में कार्य किया। वे पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में मुख्य कृषि अधिकारी भी रह चुके हैं। पराली जलाने की घटनाओं को कम करने में उनका अहम योगदान रहा है।उनकी अगुवाई में पंजाब में गन्ने की खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेती से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से वे हजारों किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचा रहे हैं।डॉ. अमरीक सिंह ने इस सम्मान को पंजाब के किसानों और अपने माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा कि यह पूरे राज्य की किसान समुदाय की उपलब्धि है, जिसने उन्हें हमेशा सहयोग दिया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

रोहड़ू से युवकों को ले जा रही दिल्ली पुलिस टीम हिरासत में, हिमाचल में हाई-वोल्टेज टकराव

हिमाचल प्रदेश 25 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) नई दिल्ली में आयोजित एआई…
Share to :

हिमाचल में मोबाइल बना नया बटुआ, यूपीआई बढ़ने से एटीएम से नकदी निकासी घटी

दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 शिमला हिमाचल प्रदेश में डिजिटल भुगतान का…
Share to :

हिमाचल में ‘राज्य किसान आयोग विधेयक 2026’ पास, किसानों की आय बढ़ाने के लिए बनेगा समर्पित आयोग

दैनिक खबरनामा 2 अप्रैल 2026 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के…
Share to :

हिमाचल में अटल टनल रोहतांग में पूरी रात फंसे सैकड़ों टूरिस्ट, बर्फबारी से सड़कें फिसलन भरी 150 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश 16 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा )हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में…
Share to :
You May Also Like

फर्जी वीजा के नाम पर एक करोड़ की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार पांच राज्यों के लोग बने शिकार

पंजाब 14 फरवरी 2026 डीएसपी हरसिमरन बल का बयान संपत्ति होगी अटैच,…
Share to :

पंजाब में गैंगस्टरों पर बड़ा एक्शन 28 अपराधियों पर 1.85 करोड़ का इनाम घोषित

दैनिक खबरनामा 10 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार ने राज्य में गैंगस्टरों के…
Share to :

मस्जिद व कब्रिस्तान की जमीन हड़पने के आरोप, वक्फ बोर्ड पर धमकी देने का दावा मोहाली |

25 दिसम्बर: जगदीश कुमारमोहाली के सेक्टर-109 स्थित मस्जिद और उससे सटी कब्रिस्तान…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :