दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 17 अगस्त 2026. ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा को और मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार अगले 1 माह में 100 विश्वस्तरीय ‘पीआरटीसी जूनियर’ बसें पीआरटीसी के बेड़े में शामिल करेगी। परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूरी तरह निर्मित ये मिडी बसें आयशर द्वारा तैयार कर उपलब्ध करवाई जा रही हैं और सितंबर 2026 के मध्य तक इन्हें बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, मजबूत और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार लाने के लिए नए एवं प्रभावी विचारों पर काम करने के निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य के सरकारी बस बेड़े में कुल 1,279 नई बसें शामिल की जा रही हैं। इससे सरकारी बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पिछले 20 वर्षों में सरकारी बस बेड़े का सबसे बड़ा विस्तार है और इससे पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि नई बसों के शामिल होने से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ेगी और लोगों को बेहतर, सुरक्षित तथा सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बसों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता की परिवहन सेवा उपलब्ध करवाना भी है।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीयों, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और आम लोगों के लिए दिल्ली हवाई अड्डे तक संपर्क व्यवस्था को भी मजबूत कर रही है। इसके तहत जालंधर और लुधियाना से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए वोल्वो कोच सहित 15 प्रीमियम एयरपोर्ट बस सेवाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिला है और सरकार ने परिवहन क्षेत्र में लंबे समय से कायम निजी परिवहन माफिया के प्रभाव को तोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

परिवहन मंत्री ने पीआरटीसी और पनबस की वित्तीय एवं परिचालन मजबूती पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेवा विस्तार के साथ-साथ दोनों संस्थाओं के आय स्रोतों को मजबूत करना जरूरी है, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को आय बढ़ाने, संचालन को अधिक प्रभावी बनाने और यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में परिवहन विभाग के सचिव वरुण रूजम, पनबस के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार गुप्ता, पीआरटीसी की प्रबंध निदेशक मनीषा राणा, पीआरटीसी के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक नवदीप कुमार तथा पीआरटीसी चंडीगढ़ के महाप्रबंधक अमनवीर टिवाणा सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :